फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार के प्रयास के युवक को पांच साल की कैद

Fri, 01 Sep 2017 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुराचार के प्रयास के दोषी को पांच साल की कैद और 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। इसमें से दस हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। अर्थदंड न देने पर दोषी को छह महीने का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। मामला वर्ष 2015 का रानीपोखरी थाना क्षेत्र का है।  
विज्ञापन


 अभियोजन पक्ष के मुताबिक रानीपोखरी थाना क्षेत्र में 16 मार्च 2015 को क्षेत्र के युवक मनोज कुमार ने दस साल की नाबालिग से दुराचार का प्रयास किया। जाखन नदी के किनारे मजदूरी के लिए आई महिला की बेटी के साथ दुराचार के प्रयास की जानकारी स्थानीय लोगों को मिलते ही उन्होंने आरोपी को घटना स्थल से ही दबोच लिया था। जो घटना के बाद से ही जेल में है।

स्पेशल पोक्सो कोर्ट रमा पांडे की अदालत में हुई सुनवाई में अभियोजन की ओर से आरोप को साबित करने के लिए छह गवाह पेश किए गए। वहीं बचाव पक्ष ने आरोपों को झूठा बताया। विशेष लोक अभियोजक भरत सिंह नेगी ने कहा कि नाबालिग मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि दोषी क्षेत्र में पूजा पाठ का काम करता था। अदालत ने आरोप को सही पाते हुए उसे सजा सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें