फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP विधायक के बेटे से पौने तीन करोड़ की ठगी, दंपत्ति ने इस तरह बनाया शिकार

Fri, 11 Aug 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के एक दंपत्त‌ि ने बीजेपी व‌‌‌िधायक के बेटे से ही ठगी कर डाली। ठगी तकरीबन पौने तीन करोड़ की थी। अब चूंक‌ि मामला व‌िधायक से जुड़ा था तो पुल‌िस व‌िभाग में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा के पुत्र चीमा पेपर मिल के प्रबंध निदेशक गुरदयाल सिंह चीमा ने मुंबई के एक दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आरोप है कि दंपति ने कर्ज दिलाने के नाम पर दो करोड़ अड़तालीस लाख रुपये ठग लिए। आईटीआई थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। मिल के एमडी गुरदयाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मुंबई के लिंक रोड यमुनानगर निवासी सुप्रीत सिंह और उसकी पत्नी कीर्ति उर्फ रानू ने वर्ष-2013 में उन्हें व्यापार बढ़ाने के लिए 100 करोड़ का विदेशी विनिमय ऋण दिलाने का झांसा देकर उनसे एक करोड़ 34 लाख रुपये ले लिए।

उसके बाद वर्ष 2014 में एक करोड़ 14 लाख रुपये और ठग लिए। प्रोजेक्ट के बाबत पूछने पर दंपति उन्हें लगातार टालते रहे। जानकारी करने पर पता चला कि मुंबई में दर्शाई गई उनकी संपत्ति के दस्तावेज भी फर्जी हैं।
विज्ञापन


बार-बार तकादा करने के बाद भी दंपति उनकी रकम लौटाने को राजी नहीं हुआ, जिस पर चीमा ने एसएसपी डॉ. सदानंद दाते को मामले से अवगत कराया। एसएसपी के निर्देश पर आईटीआई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें