फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से सवारियां ढो रहे छोटे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर निजी बस ऑपरेटर संघ की बैठक प्रधान मामराज की अध्यक्षता में पांवटा में आयोजित की गई जिसमें जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से सवारियां लेकर दौड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग रखी गई है। दिक्कतों व मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल डीएसपी पांवटा से मिला। बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 अगस्त को संघ की बैठक आयोजित क जाएगी जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
बैठक में यूनियन के मुख्य सलाहकार भजन चौधरी, महासचिव अखिल शर्मा, अतर पुंडीर, कमलजीत सिंह, अर्जुन सिंह, जसवीर सिंह व मुशर्रफ अली ने कहा कि जिले में अवैध रूप से सैकड़ों छोटे वाहन सवारियां ढो रहे हैं जिससे निजी बस ऑपरेटरों को लाखों की चपत लग रही है। कुछ छोटे वाहन बस समय से ठीक पहले सवारियों उठा कर चलते बन रहे हैं। इसको रोकने पर रोज बहस हो रही है जिससे बस ऑपरेटरों की समस्या बढ़ने के साथ ही रोज हजारों की आर्थिक चपत भी लग रही है।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नघेता, अंबोया, भंगानी, टौंरु, शिलाई, टिंबी, जाखान, सतौन चांदनी मार्ग पर छोटे वाहन अवैध रूप से सवारियां ढो रहे हैं। पहले ही कई टैक्स व मंदी की मार से परेशान निजी बस ऑपरेटरों की दिक्कतें निरंतर बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने प्रतिनिधिमंडल के मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि अवैध तौर पर टैक्सी की तरह छोटे वाहन इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
--अवैध रूप से सवारियां ढो रहे छोटे वाहन
सिरमौर निजी बस ऑपरेटर संघ प्रतिनिधिमंडल डीएसपी से मिला
19 अगस्त 2017 को सिरमौर बस ऑपरेटर यूनियन की बैठक
पांवटा विश्राम गृह में होने वाली बैठक में बनेगी नई कार्यकारिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें