आईएमए की पासिंग आउट परेड और उप राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर होटलों की चेकिंग में सेलाकुई में एक चीनी नागरिक पकड़ा गया है। वह टूरिस्ट वीजा पर देहरादून आकर नौकरी कर रहा है। वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
आईएमए परेड और उप राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियां संदिग्धों की तलाश में जिले भर में चेकिंग कर रही है। सेलाकुई में होटलों की चेकिंग के दौरान एक चीनी नागरिक के ठहरने की बात सामने आई।