फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने से बाइक सवारों ने किया बच्ची का अपहरण

Wed, 05 Nov 2014 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के काशीपुर में बाइक सवार दो युवक घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची का अपहरण कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपहृत बच्ची की मां ने ससुराल पक्ष पर उसकी बच्ची का अपहरण करने का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन


गुरु गोविंद सिंह कालोनी जसपुर खुर्द में जसविंदर सिंह का परिवार रहता है। जसविंदर सिंह की बेटी गुरविंदर कौर करीब एक साल पहले पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ससुराल से वापस आठ साल की अपनी बेटी रागिनी को लेकर मायके आ गई थी। वह काशीपुर में ही एक शॉप में काम करती है।

रागिनी श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। मंगलवार को रागिनी अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी बाइक सवार दो लोग उसके पास आए और उसे चीज दिलाने का लालच देकर उसका अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने रिश्तेदार पर जताया शक

रागिनी की मां गुरविंदर कौर ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे उसे फोन पर परिवार वालों ने जानकारी दी। सूचना मिलने पर सीओ प्रकाश चंद समेत पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी ली।

मां गुरविंदर ने पुलिस के सामने शक जताया कि हरियाणा के जींद में रहने वाले ससुराल पक्ष का रिश्तेदार उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया है। गुरविंदर ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर्व पर भी यहां काशीपुर उसके मायके आया था।

सीओ प्रकाश चंद ने बताया पीड़ित परिवार से पूछताछ पर पता चला है कि रागिनी का सौतेला भाई ही रागिनी को लेकर गया है। रक्षाबंधन पर भी वह काशीपुर आया था। अब तक पीड़िता की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें