मानव तस्करी के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के पति को भी शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।
रविवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में पुलिस को मानव तस्करी के बारे में कई चौंकाने वाली बातें पता चली हैं। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी पेशेवर मानव तस्कर हैं और इससे पहले भी वे दो-तीन किशोरियों को बहला-फुसला कर बेच चुके हैं।
यहां बरामद की गई किशोरी का भी दिल्ली में पचास हजार रुपये में सौदा तय था। पुलिस चौथे आरोपी महिला के भाई की गिरफ्तारी के प्रयास के साथ मानव तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
13 दिसंबर को जौलजीबी के बरम गांव निवासी एक किशोरी टैक्सी चालक मदन कुमार की आल्टो कार से अकेले टनकपुर पहुंची थी। टैक्सी चालक की सूचना पर पुलिस ने किशोरी एवं किशोरी को लेने आए व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला मानव तस्करी का निकला।