पाकिस्तान की जेल में मौत का शिकार हुए पंजाब के सरबजीत सिंह की बहन दलवीर कौर ने हरिद्वार जेल में बंद अपने पति बलदेव सिंह एवं उसकी साथी महिला पर उसके नाम का गलत इस्तेमाल कर हरिद्वार स्थित जमीन बेचने के आरोप में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। इस समय आरोपी बलदेव सिंह हरिद्वार की जेल में एक पुराने मामले में बंद है।
तरनतारन, भीखीपिंड, पंजाब निवासी दलवीर कौर ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले ज्वालापुर के शारदानगर निवासी देवराज चौहान उसके पास आए थे।
देवराज ने उनसे पूछा था कि क्या वह बलदेव सिंह की पत्नी हैं तो उसने हामी भर दी थी लेकिन उन्होंने किसी अन्य महिला की फोटो दिखाकर बताया कि इस महिला को बलदेव सिंह ने अपनी पत्नी बताया है।
दलबीर के पति ने दूसरी महिला को पत्नी बता खरीदी जमीन
दलबीर के भाई सरबजीत की पाकिस्तान की जेल में मौत हो गई थी।
- फोटो : getty images
उसके बाद जानकारी दी कि बलदेव सिंह ने उक्त महिला को अपनी पत्नी बताते हुए वर्ष 2002 में उसके बेटे अश्वनी चौहान के नाम एक भूमि का बैनामा किया था। एक अन्य भूमि का टुकड़ा उसके दूसरे बेटे के नाम करवाया था।
दलवीर कौर ने बताया कि यह जानकारी मिलने पर वह ज्वालापुर पहुंची। उसने रजिस्ट्रार कार्यालय से बैनामे की सत्यापित प्रतिलिपि ली तो पूरे मामले की हकीकत सामने आई।
दलवीर कौर ने आरोप लगाया कि जिस महिला की फोटो उसके स्थान पर लगाई गई है वह उसकी पति की परिचित शवींद्र कौर है।
दलबीर की शिकायत पर पति पर मुकदमा दर्ज
police
- फोटो : amar ujala
उसका पति पूर्व से ही धोखाधड़ी के कई प्रकरण में लिप्त रहा है और वह महिला उसका सहयोग करती आई है। सीओ सदर जेपी जुयाल ने बताया कि दलवीर कौर की शिकायत पर उसके नाम का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इस संबंध में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बताया कि बलदेव सिंह जुलाई 2015 से हरिद्वार जेल में कोतवाली ज्वालापुर के एक पुराने मामले में बंद है।