सीओ सिटी प्रकाश देवली ने बताया कि कॉल गर्ल मूल रूप से पखियाबाग थाना माताभंगा जिला जलपाईगुडी पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि एजेंट राहुल पुत्र राकेश मीणा निवासी निकट भैरव मंदिर धीरवाली ज्वालापुर, संजय पुत्र लक्ष्मण निवासी कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल, प्रेम पुत्र शेर सिंह निवासी विष्णु लोक कालोनी टेलीफोन एक्सचेंज के पास का रहने वाला है। ये बुधवार को ही यहां आकर ठहरे थे और पांच हजार रुपये रात भर गुजारने के तय हुए थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने विशु होटल में आईडी प्रूफ के साथ एंट्री की हुई थी।
फेसबुक पर भी बना है एकाउंट
27 वर्षीय कॉलगर्ल दो बच्चों की मां है और उसका तलाक हो चुका। फेसबुक पर भी उसने अपने नाम से एकाउंट बनाया हुआ है, जिसके कवर पेज से लेकर फेसबुक वॉल पर कई अश्लील फोटो पोस्ट की हुई है। यही नहीं अपना मोबाइल फोन नंबर भी लिखा है, जिस पर बाकायदा कॉल करने की बात भी लिखी गई है।