उधारी की रकम मांगने के नाम पर व्यापारी के एक छात्रा के कमरे में घुसने पर हंगामा हो गया।
छात्रा के साथियों ने दुकानदार को जमकर धुन दिया। छात्रा का आरोप है कि दुकानदार ने उससे छेड़खानी की, विरोध पर गला दबाने की कोशिश की गई।
दुकानदार का कहना है कि छात्रा पर 30 हजार का बकाया है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।पिथौरागढ़ निवासी युवती ग्राफिक एरा विवि की छात्रा है।
सूचना पर पुलिस ने संदीप को थाने ले गई
वह क्लेमेंटटाउन थाने के पास किराये के कमरे पर रहती है। पास ही संदीप की स्टेशनरी और जनरल स्टोर है। छात्रा संदीप की दुकान से सामान लेती थी।
जान-पहचान बढ़ने पर वह उधार में सामान लेने लगी। शनिवार को संदीप बकाया रकम लेने के लिए छात्रा के कमरे में घुस गया। छात्रा का आरोप है कि संदीप ने उससे छेड़खानी की।
विरोध करने पर गला दबाया। इस बीच छात्रा के साथी भी जुट गए और संदीप को पीट दिया। सूचना पर पुलिस संदीप को थाने ले गई।
'झूठा आरोप लगाकर की मारपीट'
संदीप ने पुलिस को बताया कि छात्रा को उसके 30 हजार रुपए देने हैं। उसके मुताबिक युवती कुछ दिन से घर गई हुई थी। उसके लौटने पर वह रकम देने के लिए कहने गया था।
उसका कहना है कि उसे देखते ही युवती कमरे से बाहर निकल गई, लौटी तो अपने कुछ साथियों को ले आई।
संदीप के मुताबिक उस पर झूठा आरोप लगाकर मारपीट की गई। छात्रा ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।