फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन के लिए भाई ने अपनी छोटी बहन को दी दर्दनाक मौत

Fri, 30 Sep 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
Murder - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड के बाजपुर में चिकन बनाने को लेकर हुए विवाद में भाई ने गोली मारकर सगी बहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन


आरोपी क्वालिस गाड़ी में अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर दिल्ली से फरार हो गया। सूचना पर बाजपुर पुलिस ने बुधवार को डेढ़ बजे घेराबंदी कर हत्यारोपी को तमंचा और 6 जिंदा कारतूस सहित दबोच लिया। बाद में दिल्ली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन समेत ले गई।

आरोप है मंगलवार की रात 10 बजे पंजाबी कालोनी छतरपुर थाना महरौली दिल्ली निवासी मंजीत सिंह अपने घर के अंदर चिकन बना रहा था।इस दौरान उसका अपनी सगी छोटी बहन कमल कौर से विवाद हो गया। आरोप है कि मंजीत सिंह ने तमंचे से गोली मारकर कमल कौर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हत्यारोपी के पास से एक तमंचा और छह कारतूस बरामद

- फोटो : demo pic
घटना के बाद हत्यारोपी मंजीत सिंह अपनी पत्नी गुरमीत कौर और दो बच्चों को क्वालिस में बैठाकर अपनी ससुराल बाजपुर के गांव मडैया हट्टू आ रहा था कि दिल्ली पुलिस की सूचना पर बाजपुर पुलिस ने मंगलवार को रात डेढ़ बजे दोराहा पर नाकेबंदी कर दी, लेकिन आरोपी तेज गति से गाड़ी को निकाल ले गया।

उसके बाद पुलिस ने कोतवाली के सामने सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया। इस दौरान हत्यारोपी की क्वालिस गाड़ी जैसे ही रुकी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर हत्यारोपी के पास से एक तमंचा और छह कारतूस बरामद हुए। 

बुधवार को सुबह दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दिल्ली पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जबकि उसकी पत्नी गुरमीत कौर अपने दो बच्चों को लेकर मायके चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें