फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात में ऐसा किया दुल्हन ने, सिर पकड़ा रहा दूल्हा

Thu, 17 Aug 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर/लक्सर
विज्ञापन
लुटेरी दुल्‍हन
विज्ञापन
शादी ‌के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने पहली रात को ऐसा कारनामा कर दिखाया कि दूल्हा तो छोड़िए, पूरा परिवार सिर पकड़कर बैठ गया। जानिए, पूरा मामला...
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रायसी गांव निवासी पवन कुमार पुत्र रघुवीर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भाई राकेश के लिए परिजन लड़की की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उसकी मुलाकात सुल्तानपुर कस्बे में कोटद्वार निवासी राकेश से होती है।

राकेश ने अपनी साली पूजा का रिश्ता कराने की बात कही और  पूजा की बीमार मां के लिए चालीस हजार रुपये की मांग की। इस पर पवन राजी हो गया। कोटद्वार निवासी राकेश अपनी साली को लेकर दो दिन पहले रायसी गांव आ गया। वहीं अपनी साली पूजा और राकेश की शादी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को दुल्हन ने किया ये...

लुटेरी दुल्‍हन
साथ ही पूजा की बीमार मां के इलाज के लिए पवन ने चालीस हजार रुपये दे दिये। शाम को पूजा खाना बनाने लगी। इस पर पवन की पत्नी ने उसे खाना ना बनाने की बात कही, लेकिन उसने जिद करके खाना बना दिया। और सभी परिवार वालों को खिलाया।

पवन का आरोप है कि पूजा ने रात के खाने में नशे की दवाई खिला दी। जिससे उसके परिवार के सभी लोग नशे में हो गये और प़ूजा  उसके घर से चालीस हजार की नगदी और सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई।

पुलिस ने पवन की तहरीर पर आरोपी राकेश और पूजा के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें