फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका की बहादुरी से छूटे बदमाशों के पसीने, बनी मिसाल

Wed, 06 Jul 2016 08:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
लूट - फोटो : concept photo
विज्ञापन
एक शिक्षिका ने ऐसी बहादुरी ‌दिखाई कि चेन लूटने आए बदमाश नौ दो ग्यारह हो गए। पुलिस ने उनकी बाइक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना रविवार देर शाम आठ बजे कोटद्वार के जौनपुर मोहल्ले की है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय सकलानी में कार्यरत शिक्षिका सुनीता नैथानी रविवार देर शाम बहन अनीता भट्ट के साथ जौनपुर स्थित अपने घर के लिए पैदल आ रही थी।

जैसे ही वह महिला सामाख्या के पास गली में अपने घर के लिए मुड़ी, सामने से पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके गले से चेन झपटने का प्रयास किया। लेकिन शिक्षिका के सचेत रहने से वह कामयाब नहीं हो पाया।
विज्ञापन

कॉलर पकड़ते ही बदमाश करने लगा खुद को छुड़ाने का प्रयास

पुलिस - फोटो : amar ujala
बदमाश के दूसरे प्रयास करने पर शिक्षिका ने उसका कॉलर पकड़ लिया। कॉलर पकड़ते ही बदमाश अपने को छुड़ाने का प्रयास करने लगा, लेकिन शिक्षिका ने उसे नहीं छोड़ा।

बदमाश ने अपने को छुड़ाने के लिए शिक्षिका पर वार कर उसे सड़क पर गिरा दिया। इससे पहले कि वह बाइक लेकर फरार होता, शिक्षिका फुर्ती से उठी और बाइक की चाबी निकालकर बदमाश पर थप्पड़ रसीद किए।

इतने में गली में शोर सुनकर लोग भी घरों से बाहर निकल आए, लोगों को आता देख बदमाशों के होश उड़ गए वे बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

चीता पुलिस ने क्षेत्र में सर्च किया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले गए। कोतवाल जेएस पुंडीर का कहना है कि यह चेन स्नेचिंग का प्रयास नहीं, बल्कि छेड़खानी का मामला था। बाइक के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Publised By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें