एक युवक ने महिला को होटल लेजाकर उसे नशीला पर्दाथ पिलाया और उसके साथ हैवानियत कर डाली। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड वहीं मौजूद थी। इसके बाद उन्होंने जो किया उससे महिला सकते में है।
मुजफ्फरनगर की महिला के साथ हरिद्वार के एक होटल में नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुजफ्फरनगर के ही एक युगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दुष्कर्म करने में आरोपी की गर्लफ्रेंड ने भी उसकी सहायता की थी। इधर, दंपति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बृहस्पतिवार देर शाम रुड़की रोडवेज बस स्टैंड पर एक महिला चलती कार से कूद गई थी। रुडकी पुलिस ने जब तहकीकात शुरू की तो पता चला था कि कार में बैठी दूसरी महिला ने कूदने वाली महिला के ब्वॉयफ्रेंड पर दुष्कर्म करने का आरोप जड़ा था। मुजफ्फरनगर के एक कस्बे की रहने वाली पीड़िता ने बताया था कि विदेश भेजने के नाम पर उसके चार लाख रुपये मुजफ्फरनगर के एक एजेंट ने ठग लिए थे।