फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के युगल ने दून के जंगल में खाया जहर

Thu, 26 Feb 2015 05:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला (देहरादून)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से देहरादून आए एक युगल ने कुआंवाला, हर्रावाला के जंगल में संदिग्ध हालात में जहर खा लिया।
विज्ञापन


युवक की मौत हो गई, जबकि नाबालिग लड़की बच गई है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हरियाणा में परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाबालिग के खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

लड़खड़ाते हुए कुआंवाला गांव पहुंची लड़की
बुधवार सुबह हर्रावाला पुलिस चौकी क्षेत्र के जंगल में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुआंवाला जंगलात चौकी के पीछे जंगल में युवक का शव कब्जे में लिया। किशोरी बेसुध हालत में खुद ही लड़खड़ाते हुए कुआंवाला गांव पहुंच गई थी। पुलिस लड़की को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


कोतवाल संदीप सिंह नेगी के मुताबिक मृतक की शिनाख्त आशीष (21) पुत्र ओमप्रकाश निवासी अशोदा, बहादुरगढ़, रोहतक, हरियाणा के रूप में कराई। किशोरी भी हरियाणा (रेवाड़ी) की रहने वाली है।

पुलिस ने बताया कि युगल द्वारा सल्फास की गोली खाने की पुष्टि हुई है। युवक के परिजन देर शाम देहरादून पहुंच गए थे, जबकि लड़की के परिजन देर रात तक पहुंचेंगे। उधर, पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया।

23 को निकले थे घर से
कोतवाली पुलिस ने बताया छानबीन में पता चला है कि युवक और युवती हरियाणा से बीती 23 फरवरी को निकले थे। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस का कहना है कि संभवत: घर से भागकर आए हों।

बताया जा रहा है कि दोनों बीते मंगलवार दोपहर कुआंवाला जंगल में गए और सल्फास खा लिया। युवक के अधिक मात्रा में सल्फास खाने से मौत हो गई, जबकि युवती को उल्टी आ गई, जिससे वह बेसुध हो गई। दोनों पूरी रात जंगल में पड़े रहे।
विज्ञापन


सुबह लड़खड़ाते कुआंवाला पहुंची किशोरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार सुबह किशोरी लड़खड़ाते हुए कुआंवाला गांव में पहुंची और लोगों को घटना के बाबत बताया। समाजसेवी प्रमोद यादव ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। किशोरी को कोतवाली ले आए। हर्रावाला चौकी प्रभारी मंजुल रावत ने बताया कि किशोरी नाबालिग है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें