देहरादून पुलिस ने टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट के दौरान इग्लैंड व दक्षिण अफ्रिका मैच के दौरान सट्टा लगाने वाले तीन लोगों की गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर तीन लोग गिरफ्तार
बताया गया कि शनिवार को देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों क्रमशः अकिल अहमद, जावेद अली और चेतन सभी निवासी देहरादून को गिरफ्तार किया।
यह तीनों सीमेंट रोड वर्कशॉप वाली गली में एक ठेली पर मोबाइल के द्वारा मैच पर ऑन लाइन सट्टा लगा रहे थे।
एसआई बलदेव सिंह, एसआई आशीष रवियान, एसआई कुशलपाल सिंह, एचसी 170 प्रवीण, कॉ. 427 मनोज कुमार की टीम ने इन आरोपियों को शनिवार रात करीब 9:40 बजे गिरफ्तार किया।
चार मोबाइल व तीन पर्चा सट्टा बरामद
पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल व तीन पर्चा सट्टा बरामद किया है। आरोपियों ने बताया कि दिल्ली से ऑन लाइन क्रिकेट की जानकारी प्राप्त कर अपने ग्राहकों को बताते है, जिसके बाद मोबाइल पर ही सट्टा लगा दिया जाता है।
इनमें से कुछ लोग जावेद के बैंक अकाउंट में पैसे जमा कर देते हैं। इस खाते में 48000 रु. जमा हैं। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ सर्वाजिक जुआ अधिनियम में केस दर्ज किया है।