फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पार्षद के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

Sat, 03 Jun 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
shootout in rudrapur - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पिछले कई सालों से चली आ रही चुनावी रंजिश में शनिवार तड़के पांच बजे रुद्रपुर के भदईपुरा निवासी पूर्व सभासद एवं वर्तमान पार्षद श्यामपाली के पुत्र राजेश गंगवार पर 10-12 लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। राजेश गंगवार को पांच गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।           
विज्ञापन


 भदईपुरा के वार्ड चार निवासी पूर्व सभासद राजेश गंगवार सुबह पांच बजे घर से घूमने के लिए निकले थे। जैसे ही वह घर से कुछ दूर पहुंचे तभी घात लगाए 10-12 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाई। इसमें राजेश गंगवार को पांच गोलियां लगीं, तीन पेट में और दो पैरों में। राजेश पर दो तरह के हथियारों से हमला हुआ है।

315 बोर और 12 बोर की गोलियां राजेश को लगी हैं। मौके पर पुलिस ने एक जिंदा कारतूस और कई खोखे बरामद किए हैं। हमलावरों के फरार होने के बाद घटनास्थल पर ही खून से लथपथ राजेश ने अपने मोबाइल से दोस्त अश्वनी को सूचना दी। अश्वनी तत्काल अपने साथ मनीष नाम के युवक को लेकर मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल से घायल राजेश को अमृत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने साढ़े तीन घंटे के आपरेशन के बाद राजेश को अब आईसीयू में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और राजेश के बयान दर्ज किए। फिलहाल हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। उधर पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसएसपी डा. सदानंद दाते का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ है, इसमें तीन-चार लोगों के नाम आ रहे हैं जिसकी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल राजेश के परिजनों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।            
    
विज्ञापन

डेढ़ साल के भीतर राजेश पर तीन बार हमला           

shootout in rudrapur - फोटो : amarujala
डेढ़ साल के भीतर राजेश पर तीन बार हमला           
रुद्रपुर। राजेश के परिजनों का कहना है कि कुछ लोग लंबे समय से राजेश के परिवार से चुनावी रंजिश रखते हैं। इसलिए लगातार राजेश की जान लेने की कोशिश की जा रही है। डेढ़ साल के भीतर राजेश पर तीन बार जानलेवा हमला हो चुका है। राजेश के बहनोई बरेली निवासी वीरेंद्र पटेल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब-जब भी राजेश पर हमला हुआ है पुलिस उसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। उनका कहना था कि भदईपुरा के वार्ड चार के लोगों के बीच राजेश काफी लोकप्रिय हैं। यही कारण है कि वह दो बार सभासद का चुनाव भी निर्दलीय ही जीता है।
           
सफल रहा आपरेशन           
रुद्रपुर। ताबड़तोड़ फायरिंग में राजेश गंगवार पर पांच गोलियां लगने के बाद जब उसे शहर के अमृत अस्पताल में ले जाया गया तो वहां  अस्पताल के एमडी और वरिष्ठ सर्जन डॉ. रंजीत सिंह गिल ने राजेश का आपरेशन किया। डा. गिल का कहना है कि राजेश के पेट में दो जगह आंतें फट चुकी थीं जिसमें आंतों को काटकर जोड़ डालकर आपरेशन किया, जबकि पेट में पांच जगह पंक्चर था। पैर में भी गोली लगने से हड्डी को भी नुकसान हुआ है। डा. गिल के मुताबिक फिलहाल रक्तस्राव रुक गया है, लेकिन खतरा टला नहीं है।            

बहन ने दी आत्मदाह की धमकी
राजेश के परिजनों के अनुसार राजेश की बहन सीता पटेल भी बरेली नगर निगम में पार्षद है। जैसे ही उन्हें पता चला कि उनके भाई को गोली मार दी है तो वह अपने पति के साथ रुद्रपुर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने इस बार ठीक कार्रवाई नहीं की तो वह बरेली के 70 पार्षदों के साथ रुद्रपुर में आकर आत्मदाह करेंगी।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें