किसी बच्ची उसके चंगुल से भागकर नानी के घर पहुंच गई। शनिवार शाम उसने खेलने के लिए बाहर जाने से इनकार किया तो मां और नानी ने कारण पूछा। मासूम ने मां-नानी को आपबीती सुनाई। रविवार को मासूम की मां ने बेतालघाट थाने में नामजद तहरीर दी।
थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह ने बताया कि आईपीसी की धारा 354 और 7/8 पॉक्सो एक्ट तहत रिपोर्ट दर्ज कर सहायक प्रबंधक अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, सहायक प्रबंधक अनिल कुमार ने छेड़छाड़ किए जाने से इनकार किया है। उसका कहना है कि गलती से बच्ची के शरीर पर हाथ लग गया होगा।