फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप बना कंस, बेटी को जमीन पर पटक मार दिया

Mon, 21 Oct 2013 07:08 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों को लेकर समाज में क्रूरता किस कदर बढ़ गई है इसकी भयावहता उत्तराखंड के इस गांव में देखने को मिली। इस गांव में एक बाप ने बेटी पैदा होने के बाद उसे जमीन पर पटककर मार डाला।
विज्ञापन


तीसरी बेटी पैदा होने पर आपा खोने वाले इस बाप नवजात को जमीन पर पटक मौत के घाट उतार दिया। आरोपी खुद की ट्रैक्टर ट्राली है। उसके हिस्से में काफी जमीन भी है। घर की हालत ठीक-ठाक होने के बावजूद पत्नी के दो पुत्री होना उसे रास नहीं आ रहा था।

पुत्र के पैदा होने का ख्वाब
तीसरी बार पत्नी गर्भवती हुई तो उसने पुत्र के पैदा होने का ख्वाब संजोया। शुक्रवार रात को घर पर ही दाई को बुलाकर प्रसव कराया गया। तीसरी संतान लड़की होने की बात जब घर की औरतों ने उसे बताई तो वह आपा खो बैठा। उसे गुस्से में देख घर की औरतें नवजात बच्ची को लेकर दूसरे कमरे में चली गई। गुस्से में अंधा हुए आरोपी ने पहले पत्नी की चारपाई में लात मारकर उसे नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर उसने नवजात को छीना और उसे जमीन पर पटक दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नवजात की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया। इसके बाद आरोपी ने रात को ही शव को आनन-फानन में दफना दिया। इस संबंध में क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस बाबत सीओ मनोज कत्याल का कहना है कि इस तरह की घटना निंदनीय है। इस संबंध में कोई शिकायत पुलिस के पास अभी तक नहीं आई है। अगर ऐसा मामला हुआ है तो पुलिस अपने स्तर से इसकी जांच कराएगी। साथ ही गांव का कोई भी ग्रामीण इसकी शिकायत करता है तो भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

बहन ने की हत्यारे भाई की मिन्नतें
तीसरी पुत्री के जन्म होने की बात सुनकर आरोपी गुस्से में पागल हो गया था। चर्चांए है कि उसकी बहन भी घर में ही थी। भाई को गुस्से में देख बहन उसके मंसूबे भांपकर मासूम बच्ची को बचाने के लिए दूसरे कमरे में चली गई। उसने अपने भाई के हाथ में नवजात बच्ची को देने से इनकार कर दिया लेकिन उसने जबरदस्ती बहन के हाथ से बच्ची को छीन लिया। बहन ने मासूम की जिंदगी के लिए काफी मिन्नतें की लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। उसे मौत के घाट उतारने के बाद ही उसे चैन आया।

घंटों तक रोती रही मां
पुत्री की मौत के बाद मां काफी देर तक रोती रही। शनिवार सुबह रोने पीटने की आवाज सुनकर पास पड़ोस की महिलाएं भी पहुंचीं। बताया गया है कि बच्ची की मां ने उनके आगे इस बात का जिक्र किया, जिसके बाद यह बात गांव में फैल गई। जिसने भी सुना उसने ही आरोपी को कोसा। लोग कह रहे हैं कि शायद ही ऐसा कोई पत्थर दिल बाप होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें