फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को खींचकर घर के अंदर ले गया और...

Mon, 24 Mar 2014 09:56 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम किशोरी के साथ एक व्यक्ति ने दुराचार का प्रयास किया। लेकिन किशोरी की हिम्मत के आगे उसकी एक ना चली।
विज्ञापन


किशोरी गांव में अपनी बुआ के यहां रह रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दूध लेने जा रही थी
बताया गया कि अपनी बुआ के घर रह रही 12 साल की एक किशोरी शनिवार की देर शाम पड़ोस के एक घर में दूध लेने जा रही थी।

इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे अपने घर के अंदर खींच लिया और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया।

पुलिस ने लिया हिरासत में
किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी टीटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के समय आरोपी की पत्नी और बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें