फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा से बलात्कार की कोशिश, विरोध करने पर पीटा

Fri, 08 Aug 2014 08:13 PM IST
अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में खेत गई एक वृद्धा के साथ युवक ने बलात्कार का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला से मारपीट की।
विज्ञापन


पीड़िता को लक्सर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के विरोध स्वरूप आरोपी पक्ष के घर पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने दो बार हमले का प्रयास किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।

घटनाक्रम के अनुसार, 65 साल की एक वृद्धा बृहस्पतिवार शाम अपने बेटे के साथ खेत में चारा लेने गई थी। महिला और उसका बेटा खेत में अलग-अलग दिशा में घास काट रहे थे। इसी बीच गांव का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और महिला को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो हो जाती हवस का शिकार

आरोपी ने गन्ने के खेत में ले जाकर बलात्कार का प्रयास किया। उसके मुंह में घास ठूंसकर मारपीट भी की गई। शोर सुनकर महिला का बेटा दौड़ा, आसपास के ग्रामीण भी दौड़े तो आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गया। अगर बेटा आसपास न होता तो शायद आरोपी पीड़िता को अपना शिकार बना चुका होता।

पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए पीड़िता के पक्ष के लोगों ने आरोपी के घर पर हमले का प्रयास किया जिसके बाद से गांव में तनाव बना हुआ है।

घटना के संबंध में कोतवाली लक्सर में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें