पिछले दिनों रुड़की में बीएसएम चौक पर एक्सिस बैंक के एटीएम से 25 लाख की लूट करने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात गिरफ्तार हुए एटीएम लूट में गिरफ्तार एक आरोपी मिंटू के सूचना देने के बाद दूसरे आरोपी सुखविंदर को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की।
शुक्रवार की सुबह कलियर जा रहे सुखविंदर को पकड़ने के लिए गंगनहर और मंगलोर कोतवाली के इंसेप्क्टर ने घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल से आ रहे सुखविंदर को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा।
पुलिस ने उसका पीछा किया।
सुखविंदर ने फायरिंग कर दी और पुलिस ने जवाब में फायरिंग तो आरोपी के पैर में गोली जा लगी। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी सुखविंदर उर्फ मोनी लुधियाना पंजाब की कोचंद्र कॉलोनी का रहने वाला है। घायल बदमाश को रुड़की सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।