फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, कैसे दबोचा गया एटीएम हैकिंग का मास्टर माइंड

Thu, 10 Sep 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में दिनदहाड़े पांच एटीएम हैक कर नगदी उड़ाने वाले गिरोह के मास्टर माइंड अमित उर्फ जमीर को एसटीएफ और उत्तराखंड पुलिस की टीम ने सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पिछले दस दिनों की भागदौड़ में सरगना समेत तीन हैकर सिलीगुड़ी से दबोचे गए। जबकि उनका एक साथी मुंबई से पकड़ा गया। चारों हैकरों को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तराखंड लाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रुड़की में 30 अगस्त को हैकरों के एक गिरोह ने एसबीआई के पांच एटीएम को अपना निशाना बनाते हुए करीब एक करोड़ की नगदी गायब की थी। रामनगर में पांचवां एटीएम हैक कर नगदी निकाल रहे दो हैकर दिलशाद गार्डन दिल्ली निवासी शाहनवाज और बांदा निवासी शफीक को 4.10 लाख रुपये के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया गया था। मास्टर माइंड अमित फरार हो गया था।
विज्ञापन


उसकी तलाश में एसटीएफ और रुड़की पुलिस की टीमों ने पिछले 10 दिन से दिल्ली, यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र में डेरा डाला हुआ था। साझा टीम ने बुधवार को सिलीगुड़ी से फरार मास्टर माइंड अमित उर्फ जमीर उर्फ जमीरुद्दीन पुत्र अब्दुल अजीज निवासी वर्ली नाका मुंबई को दबोच लिया।
विज्ञापन

हैकरों को लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी

साथ ही उसका साथी हैकर कमल चौधरी पुत्र पालाराम वेंकट रतन प्रसाद निवासी होंडापुर हैदाराबाद और अद्दांकी उर्फ नागराज कुमार पुत्र श्रीराम चंद्रमूर्ति निवासी सीता गार्डन, एलुरू वेस्ट आंध्र प्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

मास्टर माइंड अमित के भांजे जावेद शेख को मुंबई में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी एटीएम हैक करने में किस तकनीक का इस्तेमाल करते थे और निकाला गया रुपया कहां भेजा जाता था, इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तराखंड लाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उत्तराखंड एसटीएफ के प्रभारी डॉ. सदानंद दाते ने मास्टर माइंड के साथ तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होने की पुष्टि की है। हरिद्वार एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि ट्रेस आउट हुए मास्टर माइंड समेत उसके साथियों को उत्तराखंड लाने के लिए टीम सिलीगुड़ी रवाना हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें