फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में फिर खातों से निकले पैसे, चार नए मामले आए सामने

Mon, 17 Jul 2017 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : concept photo
विज्ञापन
देहरादून में फिर से एटीएम से पैसे निकालने की घटना सामने आई हैं। सोमवार को चार नए मामले पु‌‌लिस के सामने आए। 14 जुलाई से शुरू हुआ बैंक खातों से रकम निकालने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


बताया गया कि अब इस मामले की जांच एसटीएफ करेगी। एसएसपी एसटीएफ के नेतृत्व में एक टीम इस मामले की जांच करेगी। सोमवार को देहरादून की नेहरू कॉलोनी में खाते से पैसे निकालने के चार नए मामले सामने आए। पुलिस इन मामलों की जांच में जुट गई है।

वहीं देहरादून पु‌लिस ने दो एटीएम मशीन को सील कर दिया है। बताया गया कि इन्हीं से खाताधारकों के एटीएम स्कैन किए गए हैं।
विज्ञापन

जयपुर के तीन एटीएम से सबसे ज्यादा रकम निकाली

atm - फोटो : amar ujala
वहीं रविवार को बेखौफ साइबर क्रिमिनल्स ने जयपुर में दून पुलिस की मौजूदगी में भी कई खातों से रकम उड़ा ली। नेहरू कॉलोनी के कई लोगों के खातों से रविवार को भी रकम निकाली गई है।

पीड़ितों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस कर्मियों ने जयपुर गई पुलिस टीम से संपर्क करने के बजाय तहरीर पर मोहर लगाकर पीड़ितों को चलता कर दिया। वहीं, अब तक की जांच में जयपुर के तीन एटीएम से सबसे ज्यादा रकम निकालने की बात सामने आई है।
शनिवार को 30 से अधिक खातों से लाखों रुपये निकालने का खुलासा हुआ तो केस दर्ज कर पुलिस टीम को जयपुर रवाना कर दिया गया। पीड़ितों की संख्या बढ़ने की आशंका पहले ही थी।

उससे गंभीर बात यह है कि पुलिस के जयपुर पहुंचने के बाद भी वहां से रकम निकलने का सिलसिला थमा नहीं। राजीव नगर निवासी मोहित के खाते से तीन किश्तों में करीब 23 हजार रुपये निकाले गए। यह रकम जयपुर के एटीएम से उड़ाई गई है। कुलदीप के खाते से सात हजार रुपये सुबह के समय निकाले गए। गंभीर बात यह है कि पुलिस ने जयपुर गई टीम को विश्वास में लेना भी जरू री नहीं समझा। पीड़ितों की तहरीर पर मोहर लगाकर उन्हें चलता कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें