रोते-बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : amar ujala
घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। मौत की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। खबर सुनकर आदेश के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। आदेश बालियान का परिवार देहरादून में आईटी पार्क के पास रहता है। मृतक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक भी है।
रोते बिलखते परिजन दून अस्पताल पहुंचे। यहां शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस बदमाशों की धड़-पकड़ में जुट गई है। इस मामले में पुलिस ने आदेश के दोस्त दिनेश बालियान से पूछताछ की।
कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि आज सुबह बालावाला में सफेद अपाचे में आए तीन युवकों ने पहले आदेश से बात की और फिर उन पर फायरिंग कर दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग की जा रही है।
बताया जा रहा है कि, आदेश आदेश बिहार के एक डिग्री कालेज में टीचर था। यह कारोबार बड़ा लड़का शुभम देखता था। बीच बीच मे वह बिजनेस की देखभाल करने के लिए आता रहता था।
पुलिस के मुताबिक, सचिन तोमर बागपत के गांव किशनपुर बिराल, थाना रमाला के खिलाफ 15 दिन पहले एसएसपी के यहां आदेश ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। उसने आदेश का पैसा 1 लाख 70 हजार न लौटाने पर सचिन का ट्रैक्टर बंधक बना लिया था। उसी खुन्नस में हमला किया गया है।
आदेश के छोटे भाई उदयवीर का शिमला जाते समय 3 साल पहले मार्ग दुर्घटना में मौत हो चुकी है। पिता पुलिस महकमे से सेवनिवृत्र थे, उनका भी देहावसान हो चुका है। परिवार में अब आदेश के 3 बच्चे माँ और पत्नी ही हैं।