एयरहोस्टेस रह चुकी पत्नी की शादी के बाद फिर से नौकरी ज्वॉइन करने की जिद ने उसके पति की जान ले ली। यह चौंकाने वाला मामला हरिद्वार का है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रदीप चौधरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रानीपुर पुलिस ने पत्नी वंदना चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एयरहोस्टेस रह चुकी पत्नी के फिर से नौकरी ज्वॉइन करने पर पति-पत्नी के बीच रोजाना तकरार होती थी।
शिवालिक नगर में रहने वाले साफ्टवेयर इंजीनियर प्रदीप चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में इंजीनियर ने अपनी पत्नी, ससुराल पक्ष एवं भाभी और उसके मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। लिखा था कि उसकी पत्नी नौकरी करना चाहती है लेकिन वो उसके निर्णय के खिलाफ है।