हल्द्वानी के इंद्रानगर इलाके में छींटाकशी के बाद हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदारों पर तेजाब फेंक दिया, जिससे 10 बच्चों सहित 19 लोग झुलसे गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। झुलसे लोगों को जैसे-तैसे बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सभी को एसटीएच रेफर किया गया है।
पुलिस ने तेजाब फेंकने के मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ धारा 326 ए (एडिट एटेक)और 307 (जानलेवा हमला) में मामला दर्ज किया गया है।
Trending Videos
छींटाकशी को लेकर बढ़ गया विवाद
मोहम्मद जकी उर्फ जैकी का पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार इरशाद से करीब दो माह से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। अक्सर उनके बीच कहासुनी होती रहती थी।
मंगलवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे इरशाद अपने परिवार के साथ दो ऑटो में सवार होकर काठगोदाम के लिए निकल रहा था। इसी बीच, जैकी की मां रहमत खातून ने उन पर छींटाकशी कर दी, जिस पर विवाद बढ़ गया।
मौके पर अन्य लोग भी जमा हो गए। इसी दौरान जैकी घर से बाहर निकला और उसने इरशाद के परिवार पर तेजाब फेंक दिया।
तेजाब की बोतलों के साथ आरोपी गिरफ्तार
तेजाब फेंकने से वहां भगदड़ मच गई। तेजाब से इरशाद, उसका परिवार और कुछ अन्य लोग झुलस गए। झुलसे लोग तुरंत ही जैसे-तैसे बेस अस्पताल पहुंचे।
सूचना मिलते ही एसएसपी विम्मी सचदेवा, एसपी सिटी पंकज भट्ट और सीओ जीसी टम्टा मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से जैकी को हिरासत में लेकर उसके पास से तेजाब की दो बोतलें भी कब्जे में ले ली।
पुलिस को शक है कि तेजाब की और बोतलें भी उसके पास हो सकती हैं।
घटना के बाद इलाके में काफी तनाव बढ़ गया है। ऐहतियातन वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं घायलों को एसटीएच रेफर किया गया है जहां उनका उपचार चल रहा हैं