फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन सी 'लव एक्सप्रेस', गाड़ी तो चोरी की है!

Mon, 28 Oct 2013 12:06 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में शनिवार को वाहन चेकिंग में पकड़ा गया नजफगढ़ का युवक शातिर बदमाश निकला। जिस गाड़ी में दोनों हरिद्वार आए थे वह भी दिल्ली से चोरी की हुई निकली। यही नहीं वह हत्या के एक मामले में 17 महीने जेल में रह चुका है।
विज्ञापन


पुलिस को छानबीन में यह पता भी चला कि वह कक्षा 11 की छात्रा है और उसे भी आरोपी नजफगढ़ से बहला फुसलाकर लाया था। पुलिस ने लड़की उसके परिजनों को सौंप दी है।

पढें, लव एक्सप्रेसः हम दोनों दो प्रेमी शर्ते तोड़ चले

रोजगार के बाद शादी करने की शर्त
कोतवाली नगर क्षेत्र में एसएसआई नवीन चंद्र शनिवार को चंडीघाट पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक वेगन-आर कार को रोका और कागजात चेक करने चाहे। ड्राइवर के पास कागजात नहीं थे।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में उसने साथी लड़की को अपनी पत्नी बताया। कहा कि दोनों नजफगढ़ के हैं और उन्होंने भागकर शादी की है। उसका कहना था कि लड़की के पिता ने हालांकि उसके सामने रोजगार के बाद शादी करने की शर्त रखी थी पर वे दोनों भाग आए थे।

लड़की भी नाबालिग निकली
पुलिस ने बाद में सख्ती से पूछताछ की तो लड़की भी नाबालिग निकली। वह 11वीं की छात्रा थी। एसएसआई नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि पहले तो युवक पूरे दिन पुलिस को बहकाता रहा लेकिन गहन पूछताछ में वह टूट गया।

पढें, 'मोदी के खौफ से कांग्रेस ने करवाए धमाके'

तब उसने अपना नाम सतबीर यादव निवासी गांव ख्याला थाना नजफगढ़ बताया। उसने यह भी कबूला कि उसके पास जो गाड़ी पकड़ी गई है वह चोरी की है। इस संबंध में दिल्ली के उत्तम नगर थाने में मुकदमा दर्ज है।

17 महीने जेल में रह चुका
वह एक मर्डर केस में 17 महीने जेल में रह चुका है। उसने बताया कि उसके साथ ही लड़की नजफगढ़ में ही एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। जिसे वह बहला फुसलाकर लाया था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट छावला थाने में दर्ज है।

पढें, 'मोदी और राहुल उड़ा रहे देश का मजाक'

कोतवाली प्रभारी एमएस नेगी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर उसे सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया है, जबकि छात्रा को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

लड़की को आनर किलिंग का खतरा
नजफगढ़ के सतबीर यादव ने कहा कि उसकी प्रेमिका को आनर किलिंग का खतरा है। दोनों भागकर हरिद्वार आए थे। लड़की को परिजनों को सौंपा गया है, पर उसे अपने पिता से ही जान का खतरा है। कहा कि लड़की की बड़ी बहन को भी उसके पिता मार चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें