सरेआम छात्रा से छेडछाड़ करने के आरोप में आमिर खान को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र में यह सूचना आग कि तरह फैल गई। घटना से उग्र हिंदू संगठनों ने खूब हंगामा किया।
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में सरेआम हाथ पकड़ने पर सातवीं की छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी आमिर बाइक छोड़कर भाग गया। बाइक लेने आए आरोपी के भाई की उग्र लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे सनसनी फैल गई।
इसी बीच हिंदू संगठनों ने थाने पहुंचकर छेड़छाड़ की बढ़ती वारदातों पर नाराजगी जताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
आमिर ने जबरन पकड़ा छात्रा का हाथ
छात्रा रोजमर्रा की तरह ट्यूशन जा रही थी
- फोटो : DEMO Pics
आरोप है कि रायपुर क्षेत्र निवासी कक्षा सात की छात्रा को वेल्डिंग का काम करने वाला आमिर खान कई दिन से परेशान कर रहा था।
आरोप है कि मंगलवार की शाम छात्रा रोजमर्रा की तरह ट्यूशन जा रही थी तो बाइक पर आए आमिर ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने जबरन उसका हाथ पकड़ा तो छात्रा ने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो आमिर घबरा गया और मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग गया।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
छापा मारी कर आरोपी आमिर खान को गिरफ्तार कर लिया
- फोटो : सांकेतिक चित्र
छात्रा से छेड़छाड़ की बात कुछ देर में इलाके में आग की तरह फैल गई। इसी बीच आमिर ने अपने भाई को बाइक लाने के लिए घटनास्थल पर भेज दिया।
आरोप है कि उग्र लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बाइक और युवक को अपने साथ ले आई। वहीं, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रायपुर थाने पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
देर शाम पुलिस ने छापा मारी कर आरोपी आमिर खान को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को आरोपी का चालान किया जाएगा।