फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मचा बवाल

Thu, 22 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लक्सर
विज्ञापन
facebook crime
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी खत्म हुए कुछ समय बीत चुका है लेकिन मैच के परिणाम के बाद का बवाल खत्म नहीं हो रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक ने पाकिस्तान की जीत पर जिंदाबाद और भारतीय टीम के खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग किया है।
विज्ञापन


एबीवीपी, भाजपा और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता लक्सर कोतवाली पहुंचे। इन्होंने आरोप लगाया कि 18 जून को चैंपियन ट्रॉफी की जीत पर कस्बे के आदर्श कालोनी निवासी शादाब पुत्र शुबराती ने फेसबुक पर पाकिस्तान को बधाई दी है।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आपत्तिजनक पोस्ट

fb crime
साथ ही शादाब ने भारतीय टीम व क्रिकेट प्रेमियों के लिए आपत्तिजनक पोस्ट लिखी है। जिसके चलते शादाब के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। भाजपाइयों की ओर से मोहित वर्मा, एबीवीपी की ओर से अश्वनी कुमार, हिंदु जागरण मंच की ओर से सुभाष सैनी द्वारा आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि विभिन्न संगठनों की ओर से तहरीर मिली है। मामले में मोहित वर्मा की ओर से आरोपी शादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें