फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल प्लेयर के साथ लव सेक्स धोखा और फिर धमकी, अश्लील वीडियो बनाई

Thu, 22 Jun 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
नेशनल प्लेयर को प्यार के जाल में फंसाया, शादी का झांसा दिया और फिर हवस बुझाकर वादे से मुकर गया। युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। मामला हरियाणा के रोहतक का है। शादी का झांसा देकर स्वीमिंग खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने साथी खिलाड़ी पर आरोप लगाया है। पूरा मामला मध्यप्रदेश के भोपाल का है। इस संबंध में महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में रोहतक के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि वह स्वीमिंग की खिलाड़ी है। नेशनल स्तर पर कई प्रतियोगिता खेल चुकी है।

उसने बताया कि वह कुछ समय पहले भोपाल में प्रैक्टिस के लिए गई थी। वह यहां पर भारतीय खेल प्राधिकरण के हॉस्टल में रहती थी। यहां पर हिसार के डाबडा निवासी एक अन्य युवक भी प्रैक्टिस करता था। कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती हो गई और उसने उसे शादी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की बात की तो मुकर गया, अश्लील वीडियो बनाई थी

rape
महिला खिलाड़ी ने बताया कि इस दौरान उनके संबंध बन गए। युवक ने कई बार उसके साथ भोपाल में संबंध बनाए। इस बीच उसने शादी करने की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया। महिला खिलाड़ी ने कई बार आरोपी से शादी करने की गुहार लगाई, लेकिन उसने एक नहीं सुनी।

बल्कि उसने उसकी अश्लील वीडियो दिखाई और वायरल करने की धमकी देने लगा। इस तरह धमकाते हुए फिर उसने उसके साथ संबंध बनाए। परेशान होकर महिला खिलाड़ी ने महिला थाने में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने खिलाड़ी की शिकायत पर आरोपी सुनील के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर  भोपाल भेज दी है। अब मामले की जांच भोपाल पुलिस करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें