मामला हरिद्वार के गांव हसनावाला का है। तमरेज सऊद आबिद ने अन्य दो साथियों के साथ रविवार को पुलिस को तहरीर देकर
बताया कि क्षेत्र के ही बन्दरजूड़ निवासी एक व्यक्ति ने उनसे विदेश भेजने के नाम पर एक लाख 80 हजार रुपये लिए थे।
लेकिन काफी दिन बीतने के बाद भी उसने विदेश नहीं भेजा और अब खुद विदेश में चला गया है। आरोप है कि आरोपी के भतीजे की ओर से पासपोर्ट एवं वीजा देने की बात कही थी, लेकिन भतीजे ने भी पासपोर्ट एवं वीजा नहीं दिया।
पीड़ित युवकों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी व्यक्ति से पैसे दिलवाने की मांग की है। एसओ एनके बचकोटि ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।