फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं की छात्रा की निर्ममता से हत्या, कैंची से गोद डाला

Thu, 16 Apr 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के कनखल स्थित शुभम एनक्लेव (गांव जमालपुर कलां) में नौंवी की एक छात्रा की घर में कैंची से गोद कर हत्या कर दी गई। अर्द्धनग्न अवस्था में मिली छात्रा के गले में लिपटी चुन्नी तख्त के पाये से बंधी हुई थी।
विज्ञापन


दिव्य योग फार्मेसी में कार्यरत महिला के रेलवे में कार्यरत पति की तीन वर्ष पहले मौत हो गई थी। महिला अपनी दो बेटियों के साथ शुभम एनक्लेव में रह रही है।

रोजाना की तरह वह बुधवार को ड्यूटी गई थी जबकि बड़ी बेटी गांव जगजीतपुर में अपने मामा के घर गई हुई थी। घर में उसकी दूसरी बेटी अकेली थी। शाम को रोजाना की तरह जब मां घर पहुंची तो घर का मेनगेट खुला था। वह सीधी अंदर गई तो कमरे का दरवाजा खोलने पर उसकी आंखें फटी की फटी रह गई।
Trending Videos

गले में घोंपी गई कैंची, चेहरे पर भी घाव

छोटी बेटी का लहूलुहान शव फर्श पर पड़ा हुआ था। उसके गले में लिपटी चुन्नी तख्त के पाये से बंधी हुई थी। गले में कैंची घोंपी हुई थी और चेहरे पर भी कई गहरे घाव थे। किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे।

सूचना पर एसएसपी स्वीटी अग्रवाल भारी पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। एसएसपी ने पड़ोसियों से काफी देर तक पीड़ित परिवार के संबंध में जानकारी जुटाई। पड़ोसी महिला ने बताया बुधवार को इस घर में कोई आते हुए नहीं दिखा।

चौखट के बाहर नहीं कोई निशान
घटनास्थल के अलावा कहीं हलचल देखने को नहीं मिली। केवल कमरे में खून बिखरा पड़ा है। दूसरे कमरे में ताला लगा हुआ है। रसोई भी बंद थी।

गौर करने वाली बात यह है कि जब किशोरी की हत्या की गई होगी तब शत-प्रतिशत खून के छींटे कातिल पर पड़े होंगे। लेकिन उसके पैर खून से न सने ऐसा नहीं हो सकता। क्योंकि, लाश के आस पास खून ही खून बिखरा हुआ है। लेकिन चौखट से बाहर खून का एक भी निशान नहीं है।
विज्ञापन

'सौतेले भाइयों ने प्रॉपर्टी के लिए मार डाला'

मामा के घर से लौटी रोती बिलखती बड़ी बहन ने कहा कि उनका सब कुछ तबाह हो गया है। पुलिस के पूछने पर उसने हत्या का शक अपने सौतेले भाइयों पर जताया है। आरोप जड़ा कि प्रॉपर्टी की खातिर भाइयों ने उसकी बहन की हत्या की है। मां ने भी सौतेले बेटों पर हत्या का आरोप लगाया। एसओ रितेश शाह ने बतया इस पहलू पर भी जांच की जा रही है।

रेलवेकर्मी ने की थी दूसरी शादी
रेलवेकर्मी रहे आसाराम ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। लक्सर के डोसनी निवासी उसकी पहली पत्नी से तीन बेटे हैं।

क्षेत्रवासियों ने दबी जुबां में कहा कि प्रॉपर्टी विवाद कई दिन से चल रहा है। लेकिन रेलवेकर्मी की मौत के बाद जो भी विभाग से रकम मिली थी वह बराबर बांटी गई थी। वर्ष 2006 में बनाया गया मकार इस कालोनी का पहला मकान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें