दोस्त की बर्थ डे पार्टी मनाने के बहाने धनोल्टी ले जाकर एक नाबालिग के साथ दुराचार किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र निवासी एक पिता ने शुक्रवार रात पुलिस को बताया कि उसकी 15 साल की बेटी पटेलनगर के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। सुबह सात बजे रोजमर्रा की तरह वह स्कूल गई थी।
शाम तक वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू हुई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रात में वह बदहवाश हालत में घर पहुंची। बेटी ने मां को बताया कि लेन नंबर निवासी सुमित कुमार पिछले 15 दिन से उसका पीछा कर रहा था।