अध्यक्ष पद पर रहेगा त्रिकोणीय मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बार एसोसिएशन चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला रहेगा। बृहस्पतिवार को नाम वापसी का दिन था, मगर किसी दावेदार ने नाम वापस नहीं लिया। इस बार 11 पदों के लिए कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। बुधवार को 46 अधिवक्ताओं ने पर्चे भरे थे, जिनमें से लाइब्रेरियन पद पर सुभाष कुमार का नामांकन रद्द हो गया था। आगामी 25 फरवरी को देहरादून बार एसोसिएशन के चुनाव होने हैं। इनमें 2947 अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई थी।
ये है प्रत्याशियों की सूची
अध्यक्ष पद : मनमोहन कंडवाल, रजिया बेग और राजीव शर्मा बंटू।
सचिव पद : अनिल कुमार शर्मा, अनिल पंडित, भानू प्रताप सिसौदिया व प्रकाश टी पाल।
उपाध्यक्ष पद : आलोक घिल्डियाल, काली प्रसाद भट्ट, मोहम्मद आसिफ खान, पारितोष बडोनी, शैलेंद्र कुमार, शंभू प्रसाद ममगई व विनोद कुमार।
संयुक्त सचिव पद : अमित डंगवाल, अमित वर्मा, जितेंद्र सिंह भंडारी, कपिल अरोड़ा, प्रीतम सिंह असवाल, राजेंद्र कुमार, सीता राम नौटियाल व उत्तम सिंह।
लाइब्रेरियन पद : कृष्ण कुमार, ललित भंडारी व आरएस भारती।
ऑडिटर पद : अल्पना जदली, जगदीश प्रसाद शेरवाल, नितिन सचदेवा व सीमा चड्ढा।
कार्यकारिणी सदस्य (10 प्लस) : पंकज भंडारी, प्रमोद कुमार भट्ट, सुमनलता सरीन व युद्धवीर सिंह नेगी।
सेवन प्लस : अमित कुमार, आशा राजवंशी व रामसूरत ठाकुर।
फाइव प्लस : अनिल कुमार, अनुज शर्मा, दीपक त्यागी और प्रमीला रावत।
थ्री प्लस : अरुण खन्ना, जय प्रकाश सिंह व संदीप कुमार।
थ्री प्लस महिला (आरक्षित) : अनुपमा ठाकुर और प्रियंका रानी।