फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडग्राउंड तार चोरी, पांच सौ फोन दे गए जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल की अंडरग्राउंड तार चोरी, 500 फोन दे गए जवाब
विज्ञापन

- फेज-5 में फुट ओबरब्रिज के पास की बताई जा रही है घटना, 10 मीटर तार ले गए चोर
- मामला ध्यान में आते ही बीएसएनएल जुटा लाइन की मरम्मत में
- पुलिस को लिखित शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में एक बार फिर टेलीफोन केबल चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह ने अब फेज-5 में बीएसएनएल की अंडरग्राउंड केबल को निशाना बनाया है। चोर एक मैनहोल से दूसरे मेन होल तक करीब दस मीटर मोटी केवल चोरी कर ले गए हैं। इससे सेक्टर-71 समेत कई इलाकों के पांच सौ से ज्यादा फोन बंद हो गए हैं। लोग तीन दिन से परेशानी उठा रहे हैं। वहीं, बीएसएनएल की तरफ से इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
गिरोह के सदस्यों ने पूरी प्लानिंग के तहत पीसीएल चौक से फेज-5 की तरफ आ रही सड़क पर फुट ओबरब्रिज के पास तार को निशाना बनाया। इस दौरान चोर मैनहोल खोलकर नीचे उतरे थे। बीएसएनएल सूत्रों के मुताबिक यह मामला मंगलवार रात का है। मामला ध्यान में आते ही बीएसएनएल की तरफ से लाइन की मरम्मत शुरू कर दी गई है। हालांकि लाइन की बहाली होने में लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

---बॉक्स
पीसीआर की वर्किंग पर उठ रहे सवाल
बीएसएनएल की तार चोरी के बाद पीसीआर की वर्किंग पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि जिस जगह से केबल चोरी हुई है ठीक उसके पास ही पीसीआर की गाड़ी हमेशा खड़ी रहती है। इसके बाद भी पुलिस के पास इस संबंध में कोई जवाब नहीं है जबकि बाकायदा गश्त होने के दावे किए जाते हैं।
---बॉक्स
पहले पुलिस को भी छका गए थे चोर
पहले भी चोरों ने फेज-3-5 की लाइट के नजदीक बाल भवन से मदनपुरा जा रही सड़क के किनारे टेलीफोन की अंडरग्राउंड केबल को निशाना बनाया था। उस समय पीसीआर भी एक्टिव थी। जब तार के लिए मैनहोल खोलते समय पुलिस लोगों से पूछताछ की तो उनका जबाव था कि वह दिल्ली से आए हैं। इसके बाद वह बीएसएनएल की तार काटकर ले गए थे, लेकिन अगले दिन जब बीएसएनएल ने तार चोरी होने की बात कही। इस दौरान पीसीआर मुलाजिमों ने यह सारी बात बताई थी।
विज्ञापन

--बाक्स
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सक्रिय है गिरोह
बीएसएनएनल समेत कई अन्य कंपनियों की अंडरग्राउंड केबल को काटने वाला एक गिरोह पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सक्रिय है। इस मामले को करीब एक साल पहले हरियाणा के डीजीपी द्वारा गंभीरता से लिया गया था। उन्होंने इस संबंध में पंजाब और राजस्थान के डीजीपी को पत्र भी लिखा था। साथ ही इस मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें