फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस को मिली अत्याधुनिक उपकरणों से लैस पांच बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था सुधारने में मदद करेगी बाइक कंपनी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एक मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी ने यातायात पुलिस से हाथ मिलाया है। इस कड़ी में बाइक कंपनी ने यातायात पुलिस को आधुनिक उपकरणों से लैस पांच मोटरसाइकिलें भेंट की हैं। इसके अलावा कंपनी ने 500 हेलमेट भी भेंट किए हैं। ये हेलमेट तीन दिनों तक चलने वाले जागरूकता अभियान के तहत बाइक के पीछे बैठने वालों को भेंट किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में मंगलवार को पुलिस लाइन में एसएसपी निवेदिता कुकरेती की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई स्कूलों के लगभग 200 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों की सीख दी गई। इसके अलावा वाहन चालक और पीछे बैठने वाले के लिए हेलमेट की महत्ता की जानकारी दी गई। समारोह के अंत में एक मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी ने दून यातायात पुलिस को पांच बाइकें भेंट की। ये मोटरसाइकिलें बुधवार से सड़कों पर उतरेंगी। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने कहा कि शहर की यातायात को दुरुस्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जनता का सहयोग मिलने पर जान माल की सुरक्षा के साथ ही यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात लोकेश्वर सिंह, सीओ यातायात राकेश देवली, इंस्पेक्टर यातायात राजीव रावत व कंपनी के जोनल मैनेजर पूरण सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें