फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर अज्ञात ठग ने एक व्यक्ति के खाते से 85 हजार रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित की तहरीर पर डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहिनी रोड निवासी शंभू प्रसाद जोशी ने डालनवाला थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर उन्होंने आराघर स्थित पीएनबी के एटीएम से तीन बार में 15 हजार रुपये की रकम निकाली। इस दौरान एक व्यक्ति एटीएम के गेट पर खड़ा होकर उन्हें देख रहा था। पैसे निकालने के बाद पीड़ित ने मिनी स्टेटमेंट भी निकाली। वह एटीएम कार्ड मशीन में ही भूल गया। इस पर गेट पर खड़े व्यक्ति ने भीतर जाकर उसे कार्ड लौटा दिया। इसके बाद वह घर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 11.40 से 12.15 बजे के बीच पीड़ित के खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए गए। मैसेज आने पर रकम निकाले जाने का पता चला। सुबह पीड़ित ने पीएनबी पटेलनगर स्थित अपने बैंक में जाकर जानकारी ली तो कार्ड बदले जाने की जानकारी मिली। एटीएम के गेट पर खड़े व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड रखकर दूसरा लौटा दिया था। जांच में चंडीगढ़ स्थित एटीएम से पैसे निकाले जाने की पुष्टि हुई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें