फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 साल के बुजुर्ग ने 14 साल की लड़की को बनाया हवस का शिकार, इसके बाद ये हुआ हश्ल

Sat, 05 Aug 2017 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
78 साल के एक बुजुर्ग ने 14 साल की क‌िशोरी को अकेला पाकर उसे अपनी हवस का श‌िकार बना ल‌ि‌या। इसके बाद भी बुजुर्ग शांत नहीं हुआ। उसने हैवन‌ियत की सारी हदें पार कर दी। 
विज्ञापन


मामला तब खुला जब मुकदमा दर्ज करने के बाद बलात्कार और छेड़छाड़ मामले का आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। 

तहसील डुंडा के अंतर्गत एक गांव में 78 वर्षीय वृद्ध द्वारा एक 14 वर्ष की नाबालिग से बलात्कार का मामला कुछ दिन पहले सामने आया था। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। परिजनों की ओर से मामले की शिकायत करने पर धरासू थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई

मामले की भनक लगने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसको बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने गांव के पास से ही उसे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष धरासू इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपी बंचू लाल को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

वहीं नाबालिग का मेडिकल कराया गया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। पीड़िता के पिता ने गांव के बंचू लाल के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसमें बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाला बंचू लाल छेड़छाड़ करता है।

उसकी छोटी बेटी ने इसकी जानकारी उसे दी थी। धरासू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354 ए 506 आईपीसी 8/7 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें