25 लाख के हीरे के लालच ने दो पुलिसवालों को ही चोर बनने पर मजबूर कर दिया। हीरे को लूटने को रची साजिश भी बेहद खतरनाक थी। दो पुलिसवाले को एक चोर के साथ मिलकर 25 लाख का हीरा चुराने के लिए गिरफ्तार किया गया है। हीरा चुराने के लिए तीनों ने फिल्म स्टाइल अपनाया था। घटना मुंबई के बोरीवली थाने की है। यहां मनीष शाह नाम के चोर साथ दो सिपाही मिलकर हीरा लूटने की योजना बना रहे थे।
मुंबई मिरर की खबर के अनुसार तीनों ने बोरीवली इलाके में स्थिति हीरे के व्यापारी जयेश जवेरी के दुकान से हीरा चोरी करने की योजना बनाई। शाह नाम का चोर जयेश जवेरी की दुकान पर एक ग्राहक बनकर गया और 25 लाख रुपए का हीरा खरीदने के लिए ज्वैलर से कहने लगा। हीरे देखते समय की शाह के फर्जी दोस्त पुलिस बनकर दुकान में घूसे और शाह के क्रॉफर्ड मार्केट पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार करने लगे।
शाह की गिरफ्तारी के बाद दोनो पुलिसवाले हीरा व्यापारी से सबूत के तौर पर 25 लाख का हीरा जब्त करने के लिए कहने लगे। वहीं हीरा व्यापारी ने हीरा जब्त करने से मना किया तो विश्वास के तौर पर दोनो पुलिसवालों ने उसे हीरे के साथ चलने के लिए कहा। मगर थोड़ी दूर चलने के बाद शाह के साथ मिलकर दोनों पुलिसवालों ने हीरा व्यापारी को पास के रेलवे स्टेशन के पास कार से उतारा दिया और फरार हो गया।