फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव के बाद डालनवाला में तनावपूर्ण शांति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

डालनवाला क्षेत्र के राजीव नगर में शुक्रवार शाम छात्रों और ग्रामीणों के बीच हुए संघर्ष के बाद रविवार को शांति रही। हालांकि मौके पर पुलिस बल अभी तक तैनात है। वहीं पुलिस ने हॉस्टल से गिरफ्तार पांच युवकों को जमानत पर छोड़ दिया है। अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें होली के दिन शुक्रवार शाम डालनवाला क्षेत्र के राजीव नगर पुलिया के पास कार को रास्ता नहीं देने पर दो पक्षों में विवाद के बाद छात्रों और ग्रामीणों के बीच संघर्ष हो गया था। मारपीट में करीब 10 लोग जख्मी हुए थे। विवाद के बाद वहां पर पीएसी तैनात कर दी गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शुक्रवार रात ही पांच युवकों को हिरासत में लिया था। इसमें बीआर अंबेडकर हॉस्टल में रहने वाले प्रमोद राणा, आशीष चौहान, प्रकाश, राकेश कुमार और अमर चंद हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी को नोटिस जारी कर जमानत पर छोड़ दिया गया है। दूसरी ओर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में रविवार दिनभर दबिश देती रही, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। चौकी प्रभारी नालापानी रफत अली ने बीआर अंबेडकर हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की सूची मांगी है। सूची मिलने के बाद उपद्रव में शामिल छात्रों का पता लगाया जाएगा। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि उपद्रव के दौरान घायल लोगों से मेडिकल रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल राजीव नगर में स्थिति सामान्य है। ऐहतियात के तौर पर अभी पुलिस बल नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें