फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हावड़ा व काठगोदाम एक्सप्रेस री-शेड्यूल.

विज्ञापन
विज्ञापन
हावड़ा व काठगोदाम एक्सप्रेस री-शेड्यूल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
कोहरे के कारण दून आने वाली ट्रेनों के घंटों लेट पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को हावड़ा निर्धारित समय से नौ घंटे और लिंक एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से पहुंची। जिससे दून चलने वाली हावड़ा व काठगोदाम एक्सप्रेस का समय री-शेड्यूल किया गया। दून-हावड़ा एक्सप्रेस को निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना किया। जबकि काठगोदाम एक्सप्रेस का समय सुबह चार बजे निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दून आने वाली ज्यादातर ट्रेनें निर्धारित समय से लेट पहुंच रही हैं। शुक्रवार को हावड़ा एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से दून पहुंची। इसके साथ ही दोपहर 1.10 बजे पहुंचने वाली इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस 12 घंटे लेट रही। दोनों ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण समय री-शेड्यूल किया गया। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि देहरादून से आठ बजे चलने वाली हावड़ा एक्सप्रेस को रात 9.45 बजे रवाना किया गया। लिंक एक्सप्रेस रात नौ बजे तक देहरादून नहीं पहुंचने के कारण समय री-शेड्यूल कर सुबह चार बजे रवाना होगी। इसके साथ ही दिल्ली से आने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, बांद्रा एक्सप्रेस एक घंटे और दिल्ली जनशताब्दी एक घंटे लेट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें