फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपहिया वाहन चुराने वाले तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पटेलनगर पुलिस ने चौपहिया वाहन चुराने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 25 मार्च की रात शक्ति विहार माजरा निवासी हरी बाबू जायसवाल घर के बाहर खड़ा चौपहिया वाहन चोरी हो गया था। सोमवार को चंद्रबनी चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक चौपहिया वाहन रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार तीन लोग भागने लगे। इस पर सभी को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चौथे साथी अनवर के साथ मिलकर वाहन चोरी की बात कबूल की। इसके बाद फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन बेचने ले जा रहे थे। आरोपियों की पहचान माजरा निवासी जिशान, फतेहपुर, सहारनपुर निवासी अकबर और मुकीम के रूप में हुई है। जिशान ड्राइवर और अकबर व मुकिम मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें