पांचवीं मंजिल पर बंद फ्लैट में चोरी
चंडीगढ़ एनक्लेव सोसायटी की पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट को चोरों ने बनाया निशाना
सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी हुए कैद
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
चोरों ने चंडीगढ़ एनक्लेव सोसायटी की पांचवीं मंजिल पर बंद फ्लैट को निशाना बनाया। सोसायटी में लगे सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। निपुन गुप्ता निवासी फ्लैट नंबर-502, कोलंबिया टावर चंडीगढ़ एनक्लेव ने बताया कि गत शनिवार को वह किसी काम से दिल्ली में थे। इस दौरान फ्लैट में कोई नहीं था। शिकायत के अनुसार, चोर दरवाजा का ताला तोड़कर दाखिल हुए और लॉकर से 75 हजार की नकदी निकालकर ले गए। पीड़ित का कहना है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले उनके फ्लैट की रेकी की, उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने कहा कि मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।