फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लोगों की मौत के जिम्मेदारों पर होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
14 लोगों की मौत के जिम्मेदारों पर होगा मुकदमा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून और चंपावत में सड़क दुर्घटनाओं में हुई 14 लोगों की मौतों के जिम्मेदार विभागों, संस्थाओं व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। यातायात निदेशालय ने दोनों जिलों की पुलिस को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं। छह माह में ये दुर्घटनाएं सड़क पर फैले रेत-बजरी व अन्य मैटेरियल के कारण हुईं थीं।
यातायात निदेशालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल एक जनवरी से 30 जून तक देहरादून में 158 और चंपावत जिले में 15 सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में सर्वे किया गया था। इनमें से देहरादून में 15 व चंपावत में दो सड़क दुर्घटनाएं सड़क पर फैले रेत-बजरी व अन्य मैटेरियल के कारण हुई हैं। अन्य मैटेरियल में सड़क टूटने के कारण फैला मलबा भी शामिल है। इन सभी दुर्घटनाओं में 14 लोगों की जान चली गई, जबकि आठ लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया कि इस संबंध में तीन दिनों के अंदर संबंधित जिला पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। यदि किसी मामले में मुकदमा दर्ज नहीं होता है तो इसका कारण निदेशालय को बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में सभी सड़क दुर्घटनाओं की निगरानी इस वक्त निदेशालय की टीम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें