फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के दो आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप के दो आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रेमनगर में गैंगरेप की शिकार हुई युवती के बुधवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेटी बयान कराए। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष भी आरोपों को दोहराया है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को भी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पहले आरोपियों ने पांचवें आरोपी का नाम भी पुलिस को बताया है। फरार तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीमें जुटी हुईं हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को कोलकाता की एक युवती ने प्रेमनगर स्थित एक व्यापारी के मकान में अपने साथ गैंगरेप किए जाने का आरोप लगाया था। युवती का आरोप है कि वह दिल्ली से दून अपनी सहेली के घर आई थी। इसके बाद उसकी सहेली का भाई उसे प्रेमनगर स्थित अजय अरोड़ा के मकान में लेकर गया। वहां उसके साथ अजय अरोड़ा, कैंट से कांग्रेसी सभासद जितेंद्र तनेजा, सुमित व एक अन्य ने गैंगरेप किया। पुलिस ने मामले में अजय अरोड़ा के नौकर सुमित और उसे प्रेमनगर ले जाने वाले भानू को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें रेप की पुष्टि भी हुई थी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान कराए और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। एसओ प्रेमनगर मुकेश त्यागी ने बताया कि युवती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष भी आरोपों को दोहराया है। इसके अलावा आरोपी सुमित और भानू को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मुकेश त्यागी के अनुसार कोर्ट में पेश करने से पहले भानू और सुमित ने चौथे आरोपी का नाम भी बताया है। उसका नाम सागर चांदना है। फरार अजय अरोड़ा, सागर चांदना और जितेंद्र तनेजा की तलाश में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीमें जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें