फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक्सो एक्ट के वांछित समेत 26 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने शुक्रवार को पाक्सो एक्ट के वांछित समेत 26 लोगों को गिरफ्तार किया। ज्ञानपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने पाक्सो एक्ट के वांछित मनोज कुमार गौतम निवासी चककिशुनदास को लखनो तिराहे से गिरफ्तार किया। कोइरौना थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्य नारायण मिश्रा ने महिला आरक्षी संग कटरा बाजार से वांछित राम चरण यादव और उसकी पत्नी रत्ना देवी को दुगुना गांव से दबोचा। इसी तरह सुरियावां थाने के उप निरीक्षक एजाज अहमद ने वांछित प्रदीप कुमार को असईपुर, भदोही कोतवाली के उप निरीक्षक शशिकांत यादव ने डुहिया से वारंटी रमाशंकर, औराई के उप निरीक्षक रविशंकर राय ने महदेवपुर से सुबह सात बजे वारंटी राम सेवक को गिरफ्तार किया। इसी तरह शांतिभंग के अंदेशा में ज्ञानपुर पुलिस ने तीन, गोपीगंज ने तीन, भदोही ने नौ, चौरी ने एक और ऊंज पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें