ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादूून।
शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने शुक्रवार रात एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नकदी पार कर दी। घटना के समय पूरा परिवार एक शादी की सालगिरह में शामिल होने के लिए गया था। पड़ोसियों ने शनिवार सुबह घर वालों को सूचना दी। खास बात कि चोर हरिद्वार स्थित उनके एक अन्य मकान के कागजात भी ले गए हैं।
मुस्लिम कॉलोनी निवासी शहजाद अपने परिवार सहित शादी सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 28 फरवरी से एक रिश्तेदार के घर सहारनपुर गए थे। घर में उनके चारों बेटे ही थे। इसी बीच शुक्रवार रात सहारनुपर से कॉल आया कि उनके जीजा की तबीयत खराब है। इस पर चारों भाई रात करीब 12 बजे सहारनपुर के लिए निकल गए। शहजाद के बेटे शादाब ने बताया कि चोर मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 90 हजार रुपये, सोने के टॉप्स, एक हीरे की अंगूठी, एक घड़ी का सोने का डायल, तीन-चार सोने की लांग ले गए हैं। चोर हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित उनके मकान के कागजात भी ले गए हैं। ऐसे में किसी जानकार के चोरी में शामिल होने का अंदेशा है। शादाब के अनुसार इस बाबत पुलिस को सूचना दी गई है।