फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 700 डबल राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्ड बनाने में पारदर्शिता बरतने के तमाम दावे किए जाते हो, लेकिन इन दावों को राशन माफिया धता बता रहे हैं। इसकी तस्दीक राशन कार्डों को आधार से लिंक करते समय पकड़ में आए शहरी क्षेत्र के 700 डबल राशन कार्ड करते हैं। हालांकि विभाग ने इसे तकनीकी दिक्कत बताकर पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राशन कार्डों का फर्जीवाड़ा और राशन की कालाबाजारी को रोकने के लिए विभाग की ओर से राशन कार्डों को आधार से लिंक किया जा रहा है। कार्डों को आधार से लिंक करने के दौरान कई बार डुप्लीकेसी सामने आ चुकी है। इस बार शहर क्षेत्र में 700 कार्डों के डबल बने होने की बात सामने आई है। वहीं, सूत्रों की माने तो इन डबल कार्डों की संख्या बहुत अधिक है। लेकिन फजीहत से बचने के लिए विभाग इसे छिपाने की कोशिश में लगा है। विभाग ने इसे तकनीकी गलती बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

.......................
गलती से कुछ राशन कार्ड गलत चढ़ गए थे, जिससे वह डबल दिख रहे थे। अब ऐसे राशन कार्डों की छटनी कर उन्हें हटा दिया गया है।
विपिन कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें