फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दो दिन में बांटे राहत राशि: मंडलायुक्त

Wed, 21 Feb 2018 01:35 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
carp - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी झांसी व ललितपुर को निर्देश दिए हैं कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को दो दिन में राहत राशि बांट दें। उन्होंने कहा कि 11 व 12 फरवरी को हुई ओलावृष्टि से प्रभावित झांसी के किसानों को 7.50 करोड़ रुपये और ललितपुर के किसानों को 15 करोड़ रुपये राहत राशि शासन ने भेजी है।
विज्ञापन


झांसी। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने गांवों में जमीनों के विवादों के समाधान की तिथियां तय कर दी हैं। 21 से 28 फरवरी तक अलग-अलग तहसीलों के गांवों में विवादों का समाधान करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
झांसी तहसील के गांव लेवा, मठ, खजराहा बुजुर्ग, तालरमन्ना व बेहटा में 21 फरवरी, रुंदकरारी, इमलिया, बड़ौरा, रिछौरा व जरबौ में 22 फरवरी, मवई गिर्द, अठौंदना व तैंदाल में 27 फरवरी, परसर, बसाई व खैलार में 28 फरवरी को गांवों में टीम जाएगी और समाधान करेगी। मऊरानीपुर तहसील के खिलारा, तिलैरा, रतौसा, रशीद पुरा व ढ़ोंडा में 21 फरवरी को, स्यावनी खुर्द, घाट लहचूरा, गैराहा, संतपुरा में 22 को, कैमाई, सिजारी खुर्द, श्योकराधवा व बुढ़ावली में 27 को, खकौरा, बुढ़ाई, सनौरा, बमन व नैगुंवा में 28 को, गरौठा तहसील के मड़पुरा, कठरी, गोरपुरा व खरवांच में 21 को, गौंती, खरका व करैठा में 22 को, लखावती, गरगांय अहीर व खड़ैनी में 28 को, टहरौली तहसील के बमनुवां, डाबर, दादपुरा, अचौसा व सिकरी खुर्द में 21 को, ढुरबई, नौटा, खोह, परगहना व पहाड़ी खुर्द में 22 को, सितौरा, पंडवाहा, हाटी, करगुवां खुर्द व इटवां खुर्द में 27 को, लुहरगांव घाट, मवई, गरौठा, खजराहा, खिरियाबांट और बारेई में 28 को, तहसील मोंठ के ढेरा, बरहटा, सारन, औपारा, साजौनी व दासना में 21 को, खिल्ली, चेलरा, रमैयापुरा, सिया व खजूरी में 22 को, कुम्हरिया में 27 और सिंकदरा, चितगुंवा, छिरौना, सजोखरी व सौराई में 28 फरवरी को विवादों का समाधान होगा। डीएम ने ग्रामीणों से जमीन संबंधी विवादों के समाधान के लिए गांव में मौजूद रहने को कहा है।
विज्ञापन


दिव्यांगों से 24 तक मांगे आवेदन
झांसी। जिन दिव्यांगों को सहायक उपकरण (ट्राईसाइकिल, बैसाखी व व्हील चेयर) की जरूरत है तथा जिन्हें तीन साल से सहायक उपकरण नहीं मिला है, वह विकास भवन स्थित कार्यालय में 24 फरवरी तक आवेदन जमा कर दें। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रचना श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की फोटो कापी लगाना अनिवार्य है।

पांच सौ किसान आएंगे
झांसी। राजकीय उद्यान नारायण बाग में लगने वाले दो दिवसीय किसान मेला में पांच सौ किसानों के आने की संभावना है। राजकीय उद्यान के अधीक्षक भैरम सिंह ने बताया कि 27 व 28 फरवरी को लगने वाले इस मेले में बगीचों के संबंध में जानकारियां दी जाएंगी। केंद्र व राज्य सरकार के वैज्ञानिक कृषि एवं बागवानी से संबंधित नई जानकारियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें