फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ के लालच में गंवाए 3.35 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी आयुर्वेदिक चिकित्सालय की महिला डॉक्टर ने एक करोड़ की लाटरी के लालच में तीन लाख 35 हजार रुपये गंवा दिए। पढ़ी-लिखी होने के बावजूद लालच में आकर महिला डॉक्टर ठगी की शिकार हो गईं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्लेमेंटटाउन में टर्नर रोड निवासी डॉ.रितू अरोड़ा गुरुकुल कांगड़ी आयुर्वेदिक चिकित्सालय में डॉक्टर हैं। डॉ.अरोड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को एक मोबाइल कंपनी का अधिकारी बताकर झांसा दिया कि लाटरी के माध्यम से कई लाख नंबरों में उनके नंबर का चयन हुआ है। नंबर चयनित होने के कारण उनकी एक करोड़ की लाटरी निकली है। आरोपी ने एक करोड़ का लालच देकर कई तरह के चार्ज के भुगतान के रूप में महिला चिकित्सक से तीन लाख 35 हजार रुपये कई बैंक खातों में स्थानांतरित करवा लिए। एक करोड़ के लालच में महिला चिकित्सक ने कोई शक नहीं किया। जब आरोपी का फोन बंद हुआ, तब महिला चिकित्सक को ठगी का अहसास हुआ। एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें